शेयर बाजार में भारी गिरावट, सैंसेक्स 300 अंक गिरा

punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2017 - 09:42 AM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज मुनाफावसूली हावी हो गई है। शुरुआती कारोबार में आज सैंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूट चुका है। वहीं निफ्टी गिरावट के साथ 9700 के स्तर पर आ गया। सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो सेक्टर स्टॉक्स में देखने को मिल रही है। फिलहाल सैंसेक्स 316 अंक यानि 1 फीसदी की गिरावट के साथ 31,215 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 106 अंक यानि 1 फीसदी गिरकर 9715 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी लुढ़का है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 2 फीसदी की कमजोरी आई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 2.2 फीसदी तक गिरा है।

टॉप गेनर्स-टॉप लूजर्स
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स, बी.एच.ई.एल., टाटा मोटर्स डी.वी.आर., आयशर मोटर्स, सिप्ला, वेदांता, एलएंडटी और सन फार्मा 3.9-2.2 फीसदी तक टूटे हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में टेक महिंद्रा, विप्रो, बी.पी.सी.एल. और भारती एयरटेल 1-0.3 फीसदी तक बढ़े हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News