बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सैंसेक्स 222 अंक चढ़ा

Friday, Oct 06, 2017 - 03:56 PM (IST)

नई दिल्लीः अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूती देखने को मिल रही थी। सैंसेक्स 41 अंक बढ़कर 31633 अंक पर और निफ्टी 19 अंक चढ़कर 9908 अंक पर खुला था। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स अंक 222.19  यानि 0.70  फीसदी बढ़कर 31,814.22  पर और निफ्टी 91.00 अक यानि 0.92 फीसदी बढ़कर 9,979.70 पर बंद हुआ है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.9 फीसदी की मजबूती आई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.1 फीसदी तक उछलकर बंद हुआ है।

मेटल, बैंकिंग, ऑटो, एफ.एम.सी.जी., आई.टी., फार्मा, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में जमकर खरीदारी दिखी है। बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी उछलकर 24,190 के स्तर पर बंद हुआ है।

आज के टॉप गेनर 
-SINTEX    
-HCL-INSYS    
-WELSPUNIND    
-RALLIS    
-SOUTHBANK

आज के टॉप लुसर
-GDL    
-TTKPRESTIG    
-DEN    
-DHFL    
-STAR

Advertising