बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 354 अंक टूटा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2019 - 04:04 PM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार में बुधवार को तेज गिरावट आई। सेंसेक्स 353.87 अंक की गिरावट के साथ 38,585.35 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 38,542.28 का निचला स्तर छुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 87.65 प्वाइंट नीचे 11,584.30 पर हुई। इंट्रा-डे में यह 11,571.75 के स्तर तक फिसला। 

सेंसेक्स के 30 में 23 और निफ्टी की 50 में से 29 शेयर नुकसान में रहे। एनएसई पर भारती एयरटेल के शेयर में 4% गिरावट रही। हिंडाल्को 2.50% से ज्यादा गिर गया। एनएसई के 11 में से 8 सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 1.13% के नुकसान में रहा। दूसरी ओर रिएलिटी इंडेक्स 1.13% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News