गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सैंसेक्स 122 अंक चढ़कर बंद

punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2017 - 03:50 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार की आज सपाट शुरुआत हुई थी। सैंसेक्स 57 अंक बढ़कर 31216 अंक पर और निफ्टी सपाट खुला था । कारोबार के अंत में आज  सैंसेक्स अंक122.67 यानि 0.39 फीसदी बढ़कर 31,282.48  पर और निफ्टी 22.55 अंक यानि 0.23  फीसदी बढ़कर 9,758.30 पर बंद हुआ है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में रिकवरी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार रिकवरी देखने को मिली है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी बढ़कर 15309 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 15130 तक गिरा था। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 17950 के करीब बंद हुआ है। आज के कारोबार में निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 17725 के नीचे तक फिसला था। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी तक मजबूत होकर 15940 के करीब बंद हुआ है। आज के कारोबार में बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 15750 के नीचे तक फिसला था।

बैंक निफ्टी 0.8 फीसदी मजबूत 
बैंकिंग, ऑटो, एफ.एम.सी.जी., मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला है। बैंक निफ्टी 0.8 फीसदी तक मजबूत होकर 24000 के ऊपर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बैंक निफ्टी 23600 के करीब फिसल गया था। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.4 फीसदी, एफ.एम.सी.जी. इंडेक्स में 0.7 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 0.7 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 0.8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि आज आई.टी., मीडिया, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली का दबाव नजर आया है।

आज के टॉप गेनर 
-GDL    
-ADANITRANS    
-JPASSOCIAT    
-RCOM    
-CYIENT

आज के टॉप लुसर
-BOMDYEING    
-FRETAIL    
-PCJEWELLER    
-GRUH    
-BALRAMCHIN
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News