सेबी ने 22 इकाइयों पर लगाया 17.55 करोड़ का जुर्माना

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2017 - 05:31 PM (IST)

नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ने ब्रूक्स लैबोरेटरीज लिमिटेड (बी.एल.एल.) की शुरूआती शेयर बिक्री से मिले कोष में गड़बड़ी करने व फर्जी  सौदों के जरिए धन के हेर-फेर के मामले में 22 इकाइयों पर कुल 17.55 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका है। सेबी ने इस बारे में 38 पन्नों का आर्डर 16 अगस्त को जारी किया। इसमें सेबी ने कहा है कि उक्त 22 इकाइयों ने जो व्यवहार किया वह गंभीर प्रवृत्ति का था जिसका निवेशकों-शेयरधारकों पर गहरा प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

उल्लेखनीय है कि बी.एल.एल. के आई.पी.ओ. में कतिपय अनियमितताओं को देखते हुए सेबी ने दिसम्बर, 2011 में कंपनी व इसके निदेशकों के खिलाफ आदेश जारी किया था। जांच में पाया गया कि बी.एल.एल. के प्रवर्तकों ने अन्य इकाइयों के साथ मिलकर कुछ फर्जी काम किए जिसमें 8 करोड़ रुपए मूल्य के धन की हेरा-फेरी हुई। सेबी ने अपने ताजा आदेश में उक्त इकाइयों से जुर्माने का भुगतान 45 दिन में करने को कहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News