SEBI ने साइबर सुरक्षा मजबूत करने के लिए एक पैनल गठित किया

punjabkesari.in Tuesday, May 02, 2017 - 04:36 PM (IST)

नई दिल्ली: नियामक सेबी ने साइबर सुरक्षा के विषय पर एक उच्च स्तरीय पैनल गठित किया है जो पूंजी बाजारों को ऐसे हमलों से बचाने के उपाय सुझाएगा। 4 सदस्यीय इस समिति के अध्यक्ष माधबी पुरी बुच होंगी जो भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्णकालिक सदस्य हैं।

सेबी की नवीनतम सूचना के अनुसार समिति में अन्य सदस्य एस वी मुरली धर (सेबी में कार्यकारी निदेशक), संजय बहल (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम के महानिदेशक), एच कृष्णामूर्ति (आई.आई.एस.सी. बेंगलुरू में प्रधान अनुसंधान वैज्ञानिक) है। यह पैनल सेबी और पूरे पूंजी बाजार के लिए साइबर सुरक्षा पर नजर रखने और उसके बारे में समग्र मार्गदर्शन करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News