गिरावट केे साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 372 अंक टूटा

punjabkesari.in Monday, May 13, 2019 - 03:44 PM (IST)

मुंबईः सेंसेक्स 372.17 अंकों की गिरावट के साथ 37090.82 जबकि निफ्टी 130.70 अंक टूट कर 11,148.20 अंक पर बंद हुआ।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी उतार-चढ़ाव के साथ खुले। सेंसेक्स 42.67 अंक की बढ़त के साथ 37,505.66 पर पहुंचा। हालांकि, इसके बाद सेंसेक्स में गिरावट आ गई। वहीं, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला। वहीं, निफ्टी भी 14.45 अंक की गिरावट के साथ 11.364.45 पर पहुंच गया। सोमवार को सेंसेक्स 37,491 और निफ्टी 11,259 पर खुला।

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर नुकसान में
सेंसेक्स के 30 में 15 और निफ्टी के 50 में से 29 शेयर नुकसान में रहे। सेंसेक्स के एसबीआई का शेयर सबसे ज्यादा 1.30% तक बढ़ा। इसके बाद टीसीएस का शेयर 1.24% तक पहुंच गया। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, वेदांता लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प और मारुति के शेयर में भी 1% तक का उछाल आया। जबकि, एलटी का शेयर सबसे ज्यादा 2.35% तक गिरा। इसके बाद टाटा स्टील और एनटीपीसी के शेयर में भी 1% से ज्यादा की गिरावट आई। 

अमेरिका-चीन के ट्रेड वॉर से गिर रहा बाजार, चुनाव नतीजों तक अस्थिर रहेगा
अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के वजह से अमेरिकी-एशियाई बाजार में गिरावट का दौर जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को चीन से 200 अरब डॉलर (14 लाख करोड़ रुपए) के आयात पर शुल्क 10% से बढ़ाकर 25% कर दिया। जिसने निवेशकों को प्रभावित किया है। विश्लेषकों का मानना है कि देश के आम चुनावों के नतीजों तक बाजार में अस्थिरता बनी रहने की आशंका है।

23 पैसे कमजोर हुआ रुपया
सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 23 पैसे कमजोर होकर 70.14 रुपए रहा। इससे पहले शुक्रवार को रुपया 69.91 पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News