SBI ने 2017 में ही दे दी थी कनिष्क गोल्ड के धोखाधड़ी की जानकारी

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 11:30 AM (IST)

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) ने कहा कि उसने चेन्नई की कनिष्क गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड के धोखाधड़ी वाला खाता होने की जानकारी नवंबर 2017 में ही दे दी थी। शेयर बाजार द्वारा अखबार में छपी खबर पर मांगे गए स्पष्टीकरण के बारे में बैंक ने बताया कि उसने 16 नवंबर 2017 को ही कनिष्क के 215 करोड़ रुपए आंवटन को धोखाधड़ी वाला खाता करार दे दिया था।

बैंक ने इसकी जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक को 21 नवंबर 2017 को दी थी और इस पर आवश्यक कार्रवाई के लिए सी.बी.आई. को भी सूचित कर दिया गया था। इसी प्रकार नाथेला संपत ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित 250 करोड़ रुपए के ऋण के धोखाधड़ी वाले खाते में बदल जाने की जानकारी बैंक ने 22 दिसंबर 2017 को दे दी थी। इस संबंध में भी सी.बी.आई. को बता दिया गया था।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News