Currency Market: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 95.40 के स्तर पर पहुंचा

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 11:09 AM (IST)

मुंबईः रुपया शुरुआती नुकसान से उबरते हुए बृहस्पतिवार को सुबह के कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 95.40 प्रति डॉलर पर आ गया। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपए को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.50 प्रति डॉलर पर खुला। फिर टूटकर 95.52 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट है।

हालांकि, घरेलू मुद्रा ने जल्द ही नुकसान की भरपाई की और चार पैसे की बढ़त के साथ 95.40 प्रति डॉलर पर कारोबार करने लगा। रुपया मंगलवार को 26 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.44 पर बंद हुआ था। ईद-ए-मिलाद के अवसर पर बुधवार को भारतीय विदेशी मुद्रा बाजार बंद था। इस बीच, दुनिया की छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.14 पर रहा। 

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 45.17 अंक टूटकर 77,422.70 अंक पर जबकि निफ्टी 6.40 अंक फिसलकर 24,202.45 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.41 प्रतिशत फिसलकर 87.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 502.63 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News