Rupee fall: रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर, जानिए क्या है गिरावट की वजह?

punjabkesari.in Monday, Sep 01, 2025 - 01:36 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय रुपए में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे कमजोर होकर 88.26 के स्तर पर आ गया, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी रुपया 88.09 तक गिर चुका था। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और निवेशकों की कमजोर धारणा ने रुपए पर दबाव बढ़ाया है।

शेयर बाजार में तेजी, FII निकासी जारी

रुपए की गिरावट के बावजूद शेयर बाजार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 343 अंक चढ़कर 80,153 पर और निफ्टी 106 अंक बढ़कर 24,533 पर पहुंचा। हालांकि, शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 8,312 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की थी।

वजह क्या है?

रुपए की इस गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत पर लगाया गया 25% अतिरिक्त टैरिफ है। रूस से तेल आयात करने पर नाराज ट्रंप ने यह कदम उठाया है, जिससे भारत पर कुल टैरिफ दरें 50% तक पहुंच गई हैं।

भारत की रणनीति

सरकार इस झटके से निपटने के लिए दो मोर्चों पर काम कर रही है....

  • घरेलू स्तर पर जीएसटी सुधारों को तेज किया गया है।
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस और चीन जैसे देशों के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत किए जा रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News