IDBI बैंक में सामने आया 445 करोड़ का घोटाला, CBI ने दर्ज किया केस

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 09:22 AM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने आई.डी.बी.आई. बैंक के पूर्व महाप्रबंधक बट्टू रामा राव तथा 30 अन्य लोगों के खिलाफ कथित रूप से बैंक से 445.32 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किसान क्रैडिट कार्ड और मत्स्य खेती ऋण हासिल किए गए।

एजैंसी का आरोप है कि 2009-10, 2010-11 और 2011-12 दौरान 21 एग्रीगेटर समूहों के 220 लोगों ने 192.98 करोड़ रुपए का कर्ज लिया। इन लोगों ने बैंक के पूर्व महाप्रबंधक बट्टू रामा राव के साथ आपराधिक साजिश कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यह कर्ज लिया। यहीं नहीं उन्होंने कर्ज के लिए जमानत का मूल्य भी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया है। इसके बाद यह ऋण गैर निष्पादित औस्तियां (एन.पी.ए.) बन गया। 30 सितम्बर, 2017 तक कर्जदारों का कुल बकाया बढ़कर 445.32 करोड़ रुपए हो गया।

आरोप है कि कर्ज लेने वाले लोगों ने राव, मुख्य महाप्रबंधक (सेवानिवृत्त, दक्षिण चेन्नई) आर. दामोदरन, बैंक के पैनल मूल्यांकनों के साथ सांठ-गांठ में यह कर्ज हासिल किया। राव उस समय आई.डी.बी.आई. की बशीराबाग शाखा में कार्यरत थे।
सी.बी.आई. का आरोप है कि मंजूर कर्ज का इस्तेमाल उन उद्देश्यों के लिए नहीं किया गया जिनके लिए यह लिया गया था। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि ऋण राशि बैंक द्वारा कर्जदारों के खातों में डाली गई जिसे बाद में व्यक्तिगत बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News