सर्वे में हुआ खुलासा, सारी दुनिया के रीटेलरों को सता रहा है महामारी के फिर सिर उठाने का डर

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 02:19 PM (IST)

नई दिल्ली: कोरोना के दौरान जहां सारी दुनिया में दहशत का माहौल है, वहीं रिटेलरों को इस महामारी के फिर से सिर उठाने का डर सता रहा है। ये खुलासा एक सर्वे के दौरान हुआ है। दरअसल,  दुनियाभर में खुदरा बिक्री में सुधार हो रहा है और यह कोविड-19 के स्तर के 75 फीसदी तक पहुंच चुकी है। सीबीआरई एशिया पैसिफिक रिसर्च ने दुनियाभर में फैले अपने 205 रीटेल क्लाइंट्स के बीच यह सर्वे करवाया है।

सर्वे में 52 फीसदी भारतीय शामिल हुए, जिनके मुताबिक 6 महीने से अधिक समय में बिक्री के कोरोना काल से पूर्व के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। रीटेल इंडस्ट्री की रिकवरी का पता लगाने हेतु यह सर्वे 21 सितंबर से 20 अक्टूबर के बीच करवाया गया है। सर्वे के अनुसार रीटेल गतिविधिया धीरे-धीरे समान्य हो रही है। अधिकांश स्टोर्स खुल चुके हैं लेकिन दो तिहाई लोगों का कहना है कि पूरी तरह से स्थिति समान्य होने में अभी छह महीने का समय लगेगा।

सर्वे की मानें तो घरेलू खपत बिक्री चीन, ताइवान और जापान में दूसरे देशों के मुकाबले तेज रिकवरी हुई है। हालांकि पर्यटन केंद्रों को रिकवर होने में ज्यादा समय लगेगा। 72 फीसदी लोगों को अभी भी कोविड-19 महामारी का फिर से उठने का डर सता रहा है। इसके साथ ही उन्हें बिक्री घटने, सप्लाई चेन के बाधित होने और रिकवरी की धीमी गति होने की भी चिंता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rajesh kumar

Recommended News

Related News