रिजर्व बैंक ने जारी किए 5.92 लाख करोड़ के नोट

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2016 - 07:06 PM (IST)

नई दिल्लीः नोटबंदी के बाद से रिजर्व बैंक 5.92 लाख करोड़ रुपए के नोट जारी कर चुका है। केंद्रीय बैंक ने आज बताया कि 10 नवंबर से 19 दिसंबर के बीच उसने विभिन्न मूल्यों के 22 अरब 60 करोड़ नोट जारी किए हैं, जिनकी कुल कीमत 5,92,613 करोड़ रुपए है। इसमें 10 रुपए, 20 रुपए, 50 रुपए तथा 100 रुपए के 20 अरब 40 करोड़ नोट हैं जबकि दो अरब 20 करोड़ नोट 2000 तथा 500 रुपए मूल्य के हैं।

रिजर्व बैंक ने यह नहीं बताया है कि 500 तथा 1000 रुपए के बंद किए जा चुके कितने पुराने नोट अब तक वापस आए हैं। अनुमान है कि नोटबंदी की घोषणा के समय 08 नवंबर को प्रचलन में मौजूद इन नोटों की कुल कीमत तकरीबन 15 लाख करोड़ रुपए थी। इसमें 80 फीसदी से ज्यादा पहले ही वापस आ चुके हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News