पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मिली राहत, जानें आज के लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Sunday, Sep 05, 2021 - 10:49 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत दी है। 5 सितंबर को तेल की कीमतों  में मामूली गिरावट आई है। यूं तो ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं लेकिन अगर आज के भाव की बात करें तो इंडियन ऑयल (IOCL) के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल 13-15 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है।

आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.19 रुपए जबकि डीजल का दाम 88.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.26 रुपए व डीजल की कीमत 96.19 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 101.62 रुपए जबकि डीजल का दाम 91.71 रुपए लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 98.96 रुपए लीटर है तो डीजल 93.26 रुपए लीटर है।

सस्ता हुआ कच्चा तेल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने की वजह से सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के रेट में कटौती की है। देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल के दाम 10 से 15 पैसे प्रति लीटर तक गिरे हैं। वहीं, डीजल भी 15 पैसे तक सस्ता हुआ है। बता दें कि सितंबर के महीने में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई है। इससे पहले 01 सितंबर को भारतीय बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। हालांकि, पेट्रोल-डीजल अभी भी रिकॉर्ड स्तर पर है।

इन राज्यों में 100 रुपए के पार पेट्रोल का भाव 
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपए पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम 
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। 

यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। 

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News