रिलायंस इंफ्रा का घाटा दिसंबर तिमाही में 107 करोड़ रुपए पर

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 09:23 AM (IST)

नई दिल्लीः रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने शनिवार को बताया कि 31 दिसंबर 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका संचयी शुद्ध घाटा 106.91 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि इससे एक साल पहले की समान अवधि में उसने 80.08 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। 

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल परिचालन आय बढ़कर 4,281.45 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,010.59 करोड़ रुपए थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News