कहीं आपकी जेब में 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? एेसे करें पहचान

punjabkesari.in Friday, Aug 31, 2018 - 01:40 PM (IST)

 

बिजनेस डेस्कः अगर आपकी जेब में भी 100 का रुपए का नोट है तो हो सकता है वो नकली हो। रिजर्व बैंक ने रिपोर्ट जारी कर बताया कि इस समय बाजार में मौजूद नकली करंसी में 100 रुपए के नोटों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस समय 100 रुपए के नोट को लेकर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। 100 का नोट असली है या नकली, इसकी पहचान कुछ खास बातें जानकर आसानी से की जा सकती है।

ऐसे पहचानें असली नोट
सभी असली नोटों की लेफ्ट साइड पर महात्मा गांधी का हल्का शेडेड वॉटर मार्क होता है। जब आप नोट को तिरछा करेंगे तो इस वाटर मार्क में अलग-अलग दिशाओं में जाने वाली लाइनें दिखाई देंगी। इसके साथ ही अंकों में नोट का मूल्य भी लिखा होता है। सिक्योरिटी थ्रेड असली नोटों को पहचानने का बहुत ही भरोसेमंद तरीका है। यह थ्रेड महात्मा गांधी की फोटो के लेफ्ट साइड में होता है, जिस पर भारत और आरबीआई लिखा होता है। ध्यान रहे कि 5 से 50 रुपए के नोटों के तार पर केवल भारत छपा होता है।

इंतालियो प्रिंटिंग
इंतालियो प्रिंटिंग की वजह से महात्मा गांधी की तस्वीर, रिजर्व बैंक की मुहर, अशोक स्तंभ और गवर्नर के साइन उभरे हुए लगते हैं। नकली नोट पर ऐसा नहीं होता है। इसे छूकर महसूस किया जा सकता है। बैंक नोट के पीछे तरफ प्रिंटिंग का साल छपा होता है। वर्टिकल बैंड पर 100 की लैटेंट इमेज होती है जिसे नोट को क्षैतिज रखने पर देखा जा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News