500, 2000 के बाद 20 रुपए का नया नोट जारी करेगा RBI

punjabkesari.in Tuesday, Dec 25, 2018 - 02:21 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 20 रुपए का नया नोट जारी करने का ऐलान किया है। RBI की ओर से जारी एक नोट के अनुसार, 20 रुपए के नए नोट में कई अतिरिक्त सुरक्षा फीचर होंगे। नोटबंदी के बाद से अब तक केंद्रीय बैंक 10, 50, 100, 200, 500 और 2000 रुपए के नोट को पहले ही नए रंग-रूप में पेश किया जा चुका है। यह सभी नोट महात्मा गांधी सीरीज के जारी किए गए थे।

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 रुपए के नए नोट पर भी ऐतिहासिक इमारत का फोटो लगाया जा सकता है। यह इमारत महाराष्ट्र की अजंता की गुफा हो सकती है। अजंता की गुफा यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर के रूप में घोषित की गई है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 20 रुपए का यह नया नोट पुराने के मुकाबले करीब 20 फीसदी छोटा होगा।

PunjabKesari

RBI ने 20 रुपए का नया नोट जारी करने को लेकर आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 20 रुपए का यह नया नोट नोटबंदी के बाद जारी होने वाला 7वां नोट होगा। अभी तक नए नोट के रंग को लेकर आरबीआई ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नया नोट गहरा लाल रंग या धानी रंग का हो सकता है। यह नोट भी महात्मा गांधी सीरीज का ही होगा।

PunjabKesari

RBI डेटा के मुताबिक, 31 मार्च 2016 तक 20 रुपए के नोटों की संख्या 4.92 अरब थी, जो मार्च 2018 तक 10 अरब हो गई। यह चलन में मौजूद कुल नोटों की संख्या का 9.8 फीसदी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News