देश व दुनिया के मोस्ट एडमायर्ड मेन की सूची में शामिल हुए रतन टाटा, सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर्स को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2020 - 06:17 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश और दुनिया के सबसे प्रशंसनीय लोगों (मोस्ट एडमायर्ड) की सूची में सिर्फ क्रिकेटर्स, नेता और सेलिब्रिटीज ही नहीं, बल्कि उद्योगपति भी कुछ कम नहीं हैं। YouGov द्वारा आयोजित साल 2020 के दूनिया के 'मोस्ट एडमायर्ड मेन' की सूची में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स दूसरे स्थान पर हैं। 

भारत में नरेंद्र मोदी के बाद रतन टाटा को मिला स्थान
भारत की बात करें, तो यहां भी उद्योगपति ने बॉलीवुड सिलेब्स और क्रिकेटरों को पीछे छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दिग्गज कारोबारी रतन टाटा देश के दूसरे सबसे मोस्ट एडमायर्ड मेन हैं। सूची में दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है और चौथे स्थान पर फिर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स हैं। 

विश्व स्तर पर सूची में शामिल हैं ये उद्योगपति

  • दूसरा स्थान - माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स
  • सातवां स्थान - अलीबाबा के सह-संस्थापक जैक मा
  • नौवां स्थान - स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क

विश्व स्तर पर सूची में चार भारतीय शामिल-

  • चौथा स्थान - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • 14वां स्थान - अमिताभ बच्चन
  • 16वां स्थान - विराट कोहली
  • 17वां स्थान - शाहरुख खान

भारत की मोस्ट एडमायर्ड सूची में शामिल हैं ये उद्योगपति

  • दूसरा स्थान - टाटा समूह के रतन टाटा
  • चौथा स्थान - माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स
  • 14वां स्थान - स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क
  • 18वां स्थान - अलीबाबा के सह-संस्थापक जैक मा

सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News