रेलवे को पिछले वित्त वर्ष में मिली इतनी शिकायतें

punjabkesari.in Wednesday, Apr 12, 2017 - 04:46 PM (IST)

नई दिल्ली: रेलवे को पिछले वित्त वर्ष 2016 -17 के दौरान दिव्यांग यात्रियों सहित अन्य लोगों से लगभग साढ़े तीन लाख शिकायतें मिली हैं। लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि दिव्यांगों सहित अन्य यात्रियों से रेलवे को वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान कुल 3,47,300 शिकायतें मिली।

उन्होंने कहा कि ये शिकायतें केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सी.पी.जी.आर.ए.एम.एस.) वेब पोर्टल, शिकायत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल और सोशल मीडिया आदि के माध्यम से मिली। हालांकि, मंत्री ने कहा कि विशेष रूप से सक्षम लोगों के अनुरोधों या शिकायतों के बारे में कोई अलग आंकड़ा नहीं रखा जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News