सरकार को चालू वित्तवर्ष में खाद्यान्न उत्पादन का नया कीर्तिमान बनने की उम्मीद

punjabkesari.in Thursday, Sep 15, 2016 - 03:35 PM (IST)

नई दिल्ली : कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने आज कहा कि दो वर्ष लगातार सूखे के बाद इस बार अच्छी बरसात को देखते हुए देश का खाद्यान्न उत्पादन चालू फसल वर्ष 2016..17 में नई रिकॉर्ड उंचाई पर पहुंच सकता है।

वर्ष 2013..14 जुलाई से जून: में अनाज उत्पादन 26 करोड़ 50.4 लाख टन था जो अब के सर्वोच्च उत्पादन का कीर्तिमान है। सूखे के कारण 2014..15 और वर्ष 2015..16 में उत्पादन घटकर क्रमश: 25 करोड़ 20.2 लाख टन और 25 करोड़ 32.3 लाख टन रह गया था।  सरकार ने अच्छी बरसात के मद्देनजर 2016..17 में 27 करोड़ एक लाख टन के खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य  निर्धारित किया है।

सरकार ने इस साल 10 करोड़ 85 लाख टन धान, नौ करोड़ 65 लाख टन और दो करोड़ 45 लाख टन दलहनों के उत्पादन का अनुमान रखा है।  रबी फसल पर सम्मेलन  को संबोधित करते हुए राधा मोहन सिंह ने कहा, 'कुल मिलाकर इस साल मानसून की बरसात खेती के अनुकूल है। हमें बेहतर बरसात हासिल हुई है और इसका वितरण भी अच्छा है। मुझे पूरा भरोसा है कि इस साल हमें रिकॉर्ड उत्पादन हासिल होगा।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News