दाल की कीमतों में गिरावट

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2015 - 01:28 PM (IST)

नई दिल्ली:  सरकार ने आज कहा कि जमाखोरों के यहां छापे के बाद दालों की कीमतों में औसतन 20 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है जबकि खरीफ फसल आने के साथ कीमतों में और कमी आएगी।  वित्त मंत्री अरुण जेटली ने त्यौहारों से पहले आवश्यक चीजों की कीमतों की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने कृषि के साथ साथ खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालयों से बफर स्टॉक तैयार करने के लिए दलहनों की खरीद को बढ़ाने को कहा। एक सरकारी बयान में कहा गया है, वित्तमंत्री ने आवश्यक जिंसों की पर्याप्त उपलब्धता को सुनिश्चित करने और कीमतों को उचित स्तर पर रखने के लिए अपनी आेर से कदम उठाने पर जोर दिया। सरकार ने कहा कि जमाखोरों के खिलाफ निरंतर अभियान के बाद दलहनों की खुदरा और थोक दोनों ही कीमतों में विगत दो सप्ताहों में नरमी आई है।

बयान में कहा गया है कि औसतन देश भर में कीमतों में करीब 20 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। जमाखोरों के खिलाफ जारी अभियान के बाद राज्यों से जब्त किए गए 1.3 लाख टन दाल के बाजार में आने के बाद आपूर्ति की स्थिति में और सुधार होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News