पेट्रोल अब तक 8 और डीजल 6 रुपए हुआ सस्ता, जानें आपके शहर का रेट

punjabkesari.in Saturday, Nov 24, 2018 - 09:44 AM (IST)

नई दिल्लीः पेट्रोल और डीजल के दाम में शुनिवार को फिर कटौती हुई। आज पेट्रोल की कीमत में 32 पैसे की कटौती हुई वहीं डीजल के दाम 40 पैसे कम हुए है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव घटकर 75.25 रुपए प्रति लीटर हो गया वहीं डीजल का भाव 70.16 रुपए लीटर हो गया। वहीं मुंबई में पेट्रोल का भाव घटकर 80.79 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव  घटकर 73.48 रुपए हो गया। चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल और डीजल के भावों में कटौती दर्ज की गई। 
PunjabKesari
अब तक इतने घटे दाम
पेट्रोल अब तक 8 और डीजल 6 रूपए हुआ सस्ता हो चुका है। आने वाले दिनों में इसमें और कमी देखने को मिल सकती है। क्रूड ऑइल के 63 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ जाने के चलते देश में फ्यूल प्राइसेज में और कमी आ सकती है। क्रूड अक्टूबर में 86 डॉलर प्रति बैरल के साथ 4 साल के उच्चतम स्तर पर चला गया था। दाम में नरमी ग्लोबल इकनॉमिक ग्रोथ कमजोर हो सकने के डर और क्रूड सप्लाई बढ़ने के चलते आई है। इस बीच, कच्चे तेल के दाम में कमी आने से रुपये को भी राहत मिली है।
PunjabKesari
देश के चार प्रमुख महानगरों में से नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर मुंबर्इ, चेन्नई में पेट्रोल के दाम में कटाैती की गर्इ है। इसके बाद इन तीनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 75.25, 77.22 , 80.79 और 78.12 और रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में) डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली  75.25 रुपए 70.16 रुपए
मुंबई    80.79 रुपए   73.48 रुपए
कोलकाता 77.22 रुपए 72.01 रुपए
हरियाणा     74.16 रुपए 69.15 रुपए  
हिमाचल प्रदेश 74.01 रुपए 68.00 रुपए
चेन्नई 78.12 रुपए  74.13 रुपए

PunjabKesari
पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 80.37 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। अमृतसर में पेट्रोल 80.98  रुपए, लुधियाना में 81.84 रुपए और पटियाला में 80.77  रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर पेट्रोल  डीजल
जालंधर   80.37 रुपए  69.99 रुपए
अमृतसर  80.98 रुपए   70.52 रुपए
लुधियाना  80.84 रुपए  70.39 रुपए
पटियाला 80.77 रुपए  70.33 रुपए  

PunjabKesari
आप भी पता करें आपके शहर में क्या है कीमत
आप भी अपने शहर की तेल की कीमत जानने के लिए iocl.com पर जा सकते हैं। यहां सभी शहरों के कुछ कोड दिए गए हैं, जिन्हें 9224992249 पर मैसेज कर अपने शहर की कीमत फोन पर जान सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News