2 दिन बाद बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें आज कितना हुआ महंगा

punjabkesari.in Thursday, Feb 14, 2019 - 09:45 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल में रही तेजी के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में सोमवार को फिर वृद्धि दर्ज की गई थी उसके बाद लगातार कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज यानि 14 फरवरी 2019 को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामें में मामूली बढ़त दर्ज की गई जिसके बाद आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम 6 पैसे बढ़कर 70.39 और डीजल की कीमत 5 पैसे बढ़कर 65.67 हो गए है। 
PunjabKesari
एक्सपर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर की आर्थिक ग्रोथ को लेकर जारी चिंता का असर कच्चे तेल पर है। अगर दुनिया में आर्थिक ग्रोथ धीमी रहती है तो मैन्युफैक्चरिंग और अन्य गतिविधियां भी धीमी हो जाएंगी। लिहाजा कच्चे तेल की डिमांड में कमी आएगी।
PunjabKesari
आज के रेट्स
दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.39 रुपए है वहीं 1 लीटर डीजल 65.67 रुपए प्रति लीटर पर है। कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल अब 72.50 रुपए प्रति लीटर हो गया जबकि डीजल का दाम 67.45 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में  पेट्रोल  के नए दाम 76.03 रुपए प्रति लीटर हैं, जबकि  डीजल  68.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में  पेट्रोल 73.06 और डीजल 69.37 रुपए प्रति लीटर है।

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 70.39 रुपए 65.67 रुपए
मुंबई 76.03 रुपए 68.76 रुपए
कोलकाता 72.50रुपए 67.45 रुपए
चेन्नई 73.06 रुपए 69.37 रुपए 

PunjabKesari
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 75.42 रुपए, लुधियाना में 75.93 रुपए, अमृतसर 76.04 रुपए, पटियाला में 75.82 रुपए और चंडीगढ़ में 66.57 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

जालंधर 75.42 रुपए 65.62 रुपए
लुधियाना 75.93 रुपए 66.05 रुपए
अमृतसर 76.04 रुपए 66.16 रुपए
पटियाला 75.82 रुपए 65.97 रुपए
चंडीगढ़ 66.57 रुपए 62.55 रुपए

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News