पेट्रोल 33 और डीजल 36 पैसे हुआ सस्ता, जानिए आज की नई कीमतें

punjabkesari.in Thursday, Nov 29, 2018 - 10:44 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार गिरावट जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर में कच्चे तेल की कीमत कम होने की वजह से ये कटौती मुमकिन हो पा रही है।  गुरूवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 33 पैसे और डीजल 36 पैसे की कमी आई है।
PunjabKesari
दिल्‍ली में गुरूवार को पेट्रोल की कीमत 73.24 रुपये प्रति लीटर हो गई है तो वहीं और डीजल का भाव 68.13 रुपये पहुंच गया है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम आज 78.80 रुपए और डीजल का दाम 71.33 रुपए दर्ज किया गया है, वहीं कोलकता में आज पेट्रोल की कीमत 75.24 और डीजल की कीमत 69.98 रुपए हुई।
PunjabKesari
देश के चार महानगरों में से नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कटौती हुई। इसके बाद चारों जगहों पर क्रमश: दाम 73.24, 78.80 , 75.24  और 76.01 हुए।

शहर   पेट्रोल की कीमत रुपए में डीजल की कीमत रुपए में
नई दिल्ली  73.24 रुपए  68.13 रुपए
मुंबई   78.80 रुपए 71.33 रुपए
कोलकाता  75.24 रुपए 69.98 रुपए 
चेन्नई   76.01 रुपए 71.95 रुपए 
हरियाणा  72.21 रुपए 67.17 रुपए 
हिमाचल     72.07  रुपए 66.06 रुपए

PunjabKesari
पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रेल 78.30  रुपए, अमृतसर में 78.91 रुपए, लुधियाना में 78.77  रुपए और पटियाला में 78.70 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

शहर  कीमत
जालंधर 78.30 रुपए
अमृतसर 78.91 रुपए
लुधियाना 78.77 रुपए
पटियाला 78.70 रुपए

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News