नए साल में 2,000 लोगों की छंटनी कर सकती है ओयो

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 02:25 PM (IST)

नई दिल्लीः ओयो होटल्स एंड होम्स नए साल में देशभर से दो हजार लोगों को नौकरी से निकाल सकती है। कंपनी मैनपॉवर पर आने वाला कॉस्ट बचाने और कामकाज को तकनीकी रूप से बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठा सकती है। सेल्स, सप्लाई और ऑपरेशंस जैसे विभागों में से लोगों को निकाल सकती है। अप्रैल से अब तक 100 से ज्यादा शहरों में 500 से ज्यादा होटल ने ओयो से साझेदारी खत्म की है। कर्मचारियों की छंटनी के पीछे कंपनी को हो रहा नुकसान एक बड़ी वजह है।

खबरों के मुताबिक, कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी मेरिट के आधार पर लोगों के परफॉरमेंस का आकलन करती है। हर महीने कंपनी लोगों के परफॉरमेंस को ट्रैक करती है और नतीजों के आधार पर वे कर्मचारी की रुचि को देखते हुए कंपनी कुछ लोगों को परफॉरमेंस इंप्रूवमेंट प्रोग्राम से गुजरने का मौका देती है। अगर इससे उनके प्रदर्शन में कोई फर्क नहीं पड़ता है तो उन्हें रिप्लेस कर दिया जाता है।

हालांकि कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि जो कर्मचारी संतोषजनक काम कर रहे हैं वे भी हटाए जा रहे हैं। ओयो होटल्स एंड होम्स का कुल नुकसान 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष में 2,384.69 करोड़ रहा। इसके पिछले वित्त वर्ष कंपनी को 360.43 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। कंपनी जिन लोगों की छंटनी करने की योजना बना रही है, उनकी सैलरी 10-12 लाख रुपए की रेंज में है। ऐसे में उन्हें निकालने से कंपनी को करोड़ों की बचत होगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News