सहारा की एंबी वैली में महज 2 खरीदारों ने दिखाई दिलचस्पी

punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2017 - 09:57 AM (IST)

नई दिल्लीः सहारा समूह की लग्जरी एंबी वैली टाउनशिप के लिए केवल दो ही संभावित बोलीदाता सामने आए हैं। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर इस परिसंपत्ति की नीलामी की जानी है। इसके लिए आरक्षित मूल्य 37,392 करोड़ रुपए रखा गया है। संभावित बोलीदाताओं की पहचान के बारे में अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं किया गया है क्योंकि सारी प्रक्रिया उच्चतम न्यायालय व इसके द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की कड़ी निगरानी में चल रही है। हालांकि जानकार अधिकारियों का कहना है कि केवल दो ही इकाइयों ने रुचि दिखाते हुए नीलामी प्रक्रिया के शुरुआती कदम के रूप में के.वाई.सी. ब्यौरा दाखिल किया है।

अधिकारियों ने संभावित बोलीदाताओं के संबंध में और जानकारी देने से इनकार किया क्योंकि प्रक्रिया अभी शुरू ही हुई है और इसमें कड़ी गोपनीयता बरती जा रही है। इस संपत्ति में आधुनिक विला, गोल्फ कोर्स, अस्पताल, स्कूल व हवाई अड्डे सहित तमाम अन्य आधुनिक सुविधाएं हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार के.वाई.सी. दस्तावेज नौ सितंबर तक दाखिल किए जाने थे। वैली की नीलामी 10-11 अक्तूबर को होनी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News