म्यूचुअल फंड निवेशक खातों की संख्या17 लाख बढ़ी

punjabkesari.in Thursday, Jun 15, 2017 - 05:27 PM (IST)

नई दिल्ली : वित्त वर्ष 2017-18 की अप्रैल-मई अवधि में म्यूचुअल फंड निवेशक खातों की संख्या में 17 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है और यह कुल 5.72 करोड़ हो गई है।  इससे पिछले पूरे वित्त वर्ष 2016-17 में कुल 77 लाख और पूरे वित्त वर्ष 2015-16 में 59 लाख निवेशक खाते म्यूचुअल फंड कंपनियों से जुड़े थे। पिछले दो सालों में छोटे शहरों से म्यूचुअल फंड में निवेश बढऩे से इस क्षेत्र में बढ़ोत्तरी देखी गई है।

निवेशक खाते से आशय म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए निवशकों की दी जाने वाली खाता संख्या से है। किसी एक निवेशक के पास एक से अधिक निवेशक खाते भी हो सकते हैं।  एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों के अनुसार 42 म्यूचुअल फंड कंपनियों के कुल निवेशक खातों की संख्या मई के अंत में 5,71,90,112 रही जो मार्च के अंत में 5,53,99,631 थी। इस प्रकार यह 17.20 लाख की वृद्धि को दर्शाता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News