अब पैट्रोल पम्प पर मिलेंगे ‘फास्टैग’!

punjabkesari.in Sunday, Jan 06, 2019 - 12:50 PM (IST)

 

नई दिल्ली: टोल प्लाजा पर वाहनों की लम्बी कतारें रोकने के लिए भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आई.एच.एम.सी.एल.) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के साथ परस्पर सहयोग के लिए समझौता करेगी ताकि लोगों को आसानी से अपने वाहनों के लिए फास्टैग मिल सकें।

सड़क परिवहन मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आशय के समझौते पर सोमवार को यहां हस्ताक्षर किए जाएंगे। हस्ताक्षर आई.एच.एम.सी.एल. तथा सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी आई.ओ.सी.एल., बी.पी.सी. तथा एच.पी.सी. के बीच होगा। आई.एच.एम.सी.एल. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सहयोगी कंपनी है।

आई.ओ.सी.एल. इस समझौते के तहत सुनिश्चित करेगी कि फास्टैग देशभर में सभी पैट्रोल पम्पों पर उपलब्ध हो। यह कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में किया जाएगा। इसके तहत पहले चरण में दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 50 पैट्रोल पम्पों पर टैग उपलब्ध कराए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News