भारत में 1700 कर्मचारियों की छंटनी करेगी Nissan मोटर

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2019 - 04:48 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः ऑटो सेक्टर में मंदी का सामना कर रही जापान की कार निर्माता कंपनी निसान मोटर भारत में करीब 1700 कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमाने वाली है। वैश्विक स्तर पर कंपनी का प्रॉफिट दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिसकी वजह से निसान ने दुनियाभर में अगले तीन साल में 12,500 छंटनियां करने का फैसला किया है जिसमें से 6,400 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के लिए कह दिया गया है और अन्य को अगले 2-3 वर्षों में बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

छंटनी के दायरे में आने वाले कर्मचारियों में 13.5 फीसदी भारत में हैं। तोक्यों में कंपनी ने कहा कि वह एफिशियंसी बढ़ाना चाहती है, जिसके लिए दुनियाभर में हजारों कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। भारत के अतिरिक्त निसान अमेरिका में 1,420 कर्मचारियों को, मेक्सिको में 1000 कर्मचारियों को, इंडोनेशिया में 830 कर्माचारियों को और जापान से 880 कर्मचारियों को निकालेगी।

वित्त वर्ष 2019 में निसान मोटर इंडिया ने सिर्फ 36,525 यूनिट्स बेची हैं। पिछले तीन महीनों में  भारत में कंपनी ने सिर्फ 5000 यूनिट्स ही बेची हैं। वित्त वर्ष 2018 के अंत में कंपनी का घाटा 238 कोरड़ रुपए था। कंपनी से जुड़े कुछ लोगों ने बताया है कि निसान मोटर के सर्वाइवल में एक्सपोर्ट का बड़ा योगदान रहा है। कंपनी एक्सपोर्ट का काम करती रहेगी और हर साल एक नए प्रोडक्ट के जरिए बाजार में वापसी की पूरी कोशिश करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News