नैक पैकेजिंग का IPO एक जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 161-170 रुपए प्रति शेयर
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 01:06 PM (IST)
नई दिल्लीः पैकेजिंग समाधान प्रदाता नैक पैकेजिंग लिमिटेड का करीब 440 करोड़ रुपए का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) एक जुलाई को खुलेगा। कंपनी ने सर्वाजनिक बयान में कहा कि इसके लिए मूल्य दायरा 161-170 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। इससे ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 2,080 करोड़ रुपए आंका गया है।
आईपीओ एक जुलाई को खुलेगा और तीन जुलाई को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 30 जून को बोली लगा पाएंगे। यह निर्गम 380 करोड़ रुपए तक के नए शेयर और 35 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है। नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग गुजरात के मेहसाणा जिले के कड़ी स्थित बोरिसाना में नई विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए किया जाएगा, जबकि शेष राशि को सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए रखा जाएगा।
