मुथूट फाइनेंस का चौथी तिमाही का मुनाफा दोगुने से भी अधिक होकर 3,397 करोड़ रुपए
punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 02:12 PM (IST)
नई दिल्लीः मुथूट फाइनेंस का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 3,397 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी ने 1,444 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 9,291 करोड़ रुपए हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 5,627 करोड़ रुपए थी।
चौथी तिमाही में कंपनी की ब्याज आय भी बढ़कर 9,008 करोड़ रुपए रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 5,465 करोड़ रुपए थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में मुथूट फाइनेंस का शुद्ध लाभ 10,606 करोड़ रुपए रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 5,352 करोड़ रुपए था यानी इसमें 98 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 31,263 करोड़ रुपए रही, जो 2024-25 में 20,265 करोड़ रुपए थी।
