गॉडफ्रे फिलिप्स का मुनाफा पहली तिमाही में 44.3% घटकर 198.39 करोड़ रुपए

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 02:33 PM (IST)

नई दिल्लीः सिगरेट निर्माता कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने सोमवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपए रह गया। कंपनी ने बताया कि करों में बढ़ोतरी के कारण उसका मुनाफा घटा। मोदी एंटरप्राइजेज की प्रमुख कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि उसने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 356.28 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। 

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शरद अग्रवाल ने कहा, ''वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में लागू की गई भारी कर वृद्धि के कारण पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में मुनाफा 44 प्रतिशत घट गया।'' वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में परिचालन राजस्व दोगुना होकर 3,819.56 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,813.26 करोड़ रुपए था। कंपनी ने समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 2,614 करोड़ रुपए का उत्पाद शुल्क दिया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News