सरसों तेल के भाव धड़ाम, जल्द हो जाएगा सोयाबीन और बिनौला तेल से सस्ता

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 08:21 AM (IST)

नई दिल्लीः विदेशी बाजारों में तेजी के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को मूंगफली और सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ, पामोलीन तेल की कीमतों में सुधार का रुख रहा। वहीं सरसों की नई फसल की मंडियों में आवक बढ़ने से सरसों तेल तिलहन के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। 

सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद मंडियों में सरसों की नई फसल की आवक बढ़ने से सरसों तेल तिलहन के भाव में नरमी रही। उन्होंने कहा कि हल्के तेलों में सोयाबीन और बिनौला तेल से जिस सरसों तेल का भाव 25-30 रुपए किलो अधिक रहा करता था, उसके नई फसल की आवक बढ़ने के बाद 15-20 दिन में इन हल्के तेलों के मुकाबले 5-7 रुपए किलो सस्ता हो जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों के आयात को कम करने के साथ तेल तिलहन के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।

यह है थोक भाव
तेलों का राजा मूंगफली तेल, हल्के तेलों में सोयाबीन और बिनौला तेल से सस्ता हो गया है। वहीं, बाकी तेल तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे। आइए बाजार में इन तेलों के थोक भाव (रुपए प्रति क्विंटल) जानते हैं।

सरसों तिलहन - 8275-8300 रुपए (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव)
मूंगफली - 6,125 - 6,220 रुपए
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,550 रुपए
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल - 2185 - 2,370 रुपए प्रति टिन
सरसों तेल दादरी- 16,580 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों पक्की घानी- 2445-2490 रुपए प्रति टिन
सरसों कच्ची घानी- 2645-2740 रुपए प्रति टिन
तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700-18,200 रुपए
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,550 रुपए
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,300 रुपए
सरसों पक्की घानी- 2445-2490 रुपए प्रति टिन
सरसों कच्ची घानी- 2645-2740 रुपए प्रति टिन
तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700-18,200 रुपए
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,550 रुपए
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,300 रुपए
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,180
सीपीओ एक्स-कांडला- 12,600 रुपए
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,400 रुपए
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,000 रुपए
पामोलिन एक्स, कांडला- 12,800 (बिना जीएसटी के)
सोयाबीन दाना 7050-7100
सोयाबीन लूज 6800-6965 रुपए
मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News