पंतजलि के कारण बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नींद उड़ी: रामदेव

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 10:24 AM (IST)

पुणे: योग गुरू रामदेव ने कहा कि पंतजलि के कारण बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नींद उड़ गई है। रामदेव ने यहां सातवें भारतीय छात्र संसद में कहा, ‘‘कोई भी बहुराष्ट्रीय कंपनी यहां आपको पैसा देने नहीं आ रही है। उनके दिल में भारत के लिए कोई प्यार नहीं है। वे यहां मुनाफा कमाने आ रही हैं। वे यहां एक रुपए लेकर आती हैं और 100 रुपए लेकर जाती हैं। वह पतंजलि है जिसके कारण सभी बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नींद उड़ी हुई है।’’

उन्होंने कहा कि भारत को बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एम.एन.सी.) की जरूरत नहीं है और जहां तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पूंजी तथा संसाधन का सवाल है, भारत आज आत्मनिर्भर है। रामदेव ने कहा कि वह पतंजलि समूह को बांग्लादेश और अफ्रीकी देश ले जा रहे हैं और एक दिन वह समूह को पाकिस्तान ले जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News