रसायन, प्लास्टिक निर्यात बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा वाणिज्य मंत्रालय

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 04:52 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः वाणिज्य मंत्रालय देश के कुल निर्यात की वृद्धि को गति देने के लिए रसायन, प्लास्टिक और संबद्ध उत्पादों का निर्यात बढ़ाने के लिए निर्यात संवद्र्धन रणनीति पर काम कर रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विचार के लिए उप-समूह गठित किया है।

समूह की पहली बैठक तीन जुलाई को हुई। बैठक में रसायन, प्लास्टिक और संबद्ध क्षेत्रों की वृद्धि को प्रभावित करने वाली बाधाओं पर चर्चा हुई। मंत्रालय देश से वस्तुओं का निर्यात बढ़ाने के लिए क्षेत्रवार निर्यात संवद्र्धन रणनीति पर काम कर रहा है और यह उसी का हिस्सा है। वित्त वर्ष 2017-18 में जैविक, अजैविक और कृषि रसायनों का निर्यात 38 प्रतिशत बढ़कर 10.7 अरब डॉलर रहा। इसी प्रकार प्लास्टिक और उसके उत्पादों का निर्यात 2017-18 में बढ़कर 5.3 अरब डॉलर रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 5.24 अरब डॉलर था। इन निर्यातों के प्रमुख गंतव्यों में अमेरिका, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया तथा कोरिया शामिल हैं।

भारत का निर्यात 2011-12 से 300 अरब डॉलर के आसपास चल रहा है। वित्त वर्ष 2017-18 में यह इससे पिछले साल के मुकाबले 10 प्रतिशत बढ़कर 303 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले वर्ष देश का निर्यात कारोबार 275.85 अरब डॉलर रहा था।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News