कृषि मंत्रालय 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्धः राधा मोहन सिंह

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 10:56 AM (IST)

नई दिल्लीः कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने जोर देते हुए कहा कि किसानों की कल्याण योजनाओं पर मिशन की तरह जोर-शोर से काम किया जा  है और सुशासन की नई पद्धति, नए विचार तथा बेहतर दृष्टिकोण खेती के आधुनिकीकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य को पाने के लिए तेज गति से काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘किसानों की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री ने किसानों के कल्याण के लिए कोई ठोस योजना लक्ष्य रखा है।’’

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कृषि मंत्रालय 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। कृषि मंत्री आज यहां कृषि उन्नति मेला-2018  के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News