Mercedes Benz ने E400 कैब्रियोलेट के दाम 2.5 लाख रुपए तक घटाए

punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2016 - 01:55 PM (IST)

नई दिल्ली: मर्सिडीज़ बेंज़ ने सी300 और एस500 कैब्रियोलेट को लांच करने के बाद ई400 कैब्रियोलेट के दाम 2.5 लाख रुपए घटा दिए हैं। अब इस कार की कीमत 76 लाख रुपए हो गई है। वहीं कंपनी S300 की कीमत 60 लाख रुपए और C500 की 2.25 करोड़ रुपए रखी गई है। ये दोनों ही टू-डोर यानि दो दरवाजों वाली सॉफ्ट टॉप कारें हैं। इनकी छत को खोला और बंद किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक भारत में इन कारों को सीधा इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।

फीचर्स
फीचर की बात करें तो इसमें एल.ई.डी. डे-टाइम रनिंग लाइटें, एलईडी टेललैंप्स, 17 इंच के अलॉय व्हील और फेंडर पर एडिशन ई बैजिंग दी गई है। केबिन में 7 इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो नेविगेशन, ब्लूटूथ ऑडियो स्ट्रीमिंग और यू.एस.बी. कनैक्टिविटी सपोर्ट करता है। मनोरंजन के लिए इसमें हारमन का 610 वॉट का 14 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम लगा है।

पावर
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ई400 कैब्रियोलेट में 3.0 लीटर का वी6 पैट्रोल इंजन लगा है। इसकी पावर 333 पीएस और टॉर्क 480 एनएम है। इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर्स से जुड़ा है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे 5.3 सैकंड का समय लगता है। यह एक सॉफ्ट टॉप वर्जन है। इसकी छत को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर खोला और बंद किया जा सकता है। छत को खुलने और बंद होने में 20 सैकंड का समय लगता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News