Upcoming IPOs: IPO मार्केट में मेगा वीक, 3 नए इश्यू और 8 लिस्टिंग से बढ़ेगी हलचल

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 01:53 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः 2 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह में प्राथमिक बाजार में हलचल तेज रहने वाली है। इस हफ्ते कुल तीन नए आईपीओ निवेशकों के लिए खुलेंगे, जिनमें एक मेनबोर्ड सेगमेंट का है, जबकि दो एसएमई श्रेणी से जुड़े हैं। इसके अलावा, पहले से खुले दो एसएमई आईपीओ में भी निवेश का अवसर जारी रहेगा। वहीं, नए सप्ताह में आठ कंपनियों के शेयर बाजार में डेब्यू करने की तैयारी है, जिनमें चार मेनबोर्ड कंपनियां शामिल हैं।

SEDEMAC Mechatronics

मेनबोर्ड सेगमेंट में SEDEMAC Mechatronics का ₹1,087.45 करोड़ का आईपीओ 4 मार्च को खुलेगा और 6 मार्च तक निवेशक ₹1,287-₹1,352 प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर 11 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकेंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 11 मार्च को BSE और NSE पर होने की उम्मीद है।

Elfin Agro India

एसएमई सेगमेंट में Elfin Agro India का ₹25.03 करोड़ का आईपीओ 5 मार्च को खुलेगा और 9 मार्च को बंद होगा। इसका इश्यू प्राइस ₹47 प्रति शेयर तय किया गया है और न्यूनतम 3,000 शेयरों के लॉट में आवेदन किया जा सकेगा। कंपनी के शेयर 12 मार्च को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हो सकते हैं।

Srinibas Pradhan Constructions

इसी क्रम में Srinibas Pradhan Constructions का ₹20.32 करोड़ का आईपीओ 6 मार्च को खुलेगा और 10 मार्च को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹91-₹98 प्रति शेयर है और निवेशक 1,200 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकेंगे। शेयरों की संभावित लिस्टिंग 13 मार्च को एनएसई एसएमई पर हो सकती है।

Acetech E Commerce

पहले से खुले आईपीओ में Acetech E-Commerce का ₹48.95 करोड़ का इश्यू 27 फरवरी से खुला है और 4 मार्च को बंद होगा। इसे अब तक करीब 26 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। इसका प्राइस बैंड ₹106-₹112 प्रति शेयर है और लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी के शेयर 9 मार्च को एनएसई एसएमई पर लिस्ट हो सकते हैं।

Striders Impex

वहीं, Striders Impex का ₹36.29 करोड़ का आईपीओ 26 फरवरी से खुला है और 2 मार्च को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹71-₹72 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,600 शेयर है। अभी तक यह इश्यू लगभग 0.96 प्रतिशत ही सब्सक्राइब हुआ है। शेयरों की लिस्टिंग 6 मार्च को एनएसई एसएमई पर संभावित है।

लिस्टिंग के मोर्चे पर भी नया सप्ताह व्यस्त रहेगा। 2 मार्च को Shree Ram Twistex और Clean Max Enviro Energy Solutions के शेयर बीएसई और एनएसई पर डेब्यू कर सकते हैं। इसी दिन बीएसई एसएमई पर Kiaasa Retail और Accord Transformer & Switchgear, जबकि एनएसई एसएमई पर Mobilise App की लिस्टिंग संभावित है।

PNGS Reva Diamond Jewellery

4 मार्च को PNGS Reva Diamond Jewellery के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हो सकते हैं। 5 मार्च को Omnitech Engineering के शेयरों की शुरुआत होने की संभावना है। इसी दिन एनएसई एसएमई पर Yaap Digital के शेयर भी बाजार में दस्तक दे सकते हैं।

कुल मिलाकर, आने वाला सप्ताह आईपीओ निवेशकों के लिए काफी सक्रिय रहने वाला है, जहां नए इश्यू के साथ-साथ कई कंपनियों की लिस्टिंग बाजार की दिशा तय कर सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News