अगले चीनी सीजन में भारी उत्पादन!

Sunday, Nov 12, 2017 - 10:20 AM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय चीनी उद्योग के एक वर्ग का कहना है कि चीनी वर्ष 2018-19 में चीनी उत्पादन 290 से 300 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर रहने की संभावना है। चीनी वर्ष 2018-19 अगले साल अक्तूबर से शुरू होगा। 

यह अनुमान कुछ राज्यों में गन्ने की खड़ी फसल और किसानों के बुआई के इरादे पर आधारित है। अगर यह अनुमान सही साबित हुआ तो यह न केवल भारत में किसी एक वर्ष में सबसे अधिक उत्पादन होगा बल्कि यह 2017-18 के उत्पादन स्तर से करीब 40 से 50 लाख टन अधिक रहेगा। चीनी वर्ष 2017-18 में उत्पादन 250 लाख टन रहने का अनुमान है। 

Advertising