Company Result: मारुति सुजुकी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 9.11% घटकर 3,446.9 करोड़ रुपए पर

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 06:22 PM (IST)

नई दिल्लीः कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में 9.11 प्रतिशत घटकर 3,446.9 करोड़ रुपए रहा। कच्चे माल की लागत समेत कुल खर्च बढ़ने से कंपनी के मुनाफे पर दबाव पड़ा। 

मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,792.4 करोड़ रुपए था। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में परिचालन आय 35.9 प्रतिशत बढ़कर 52,469.8 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,605.2 करोड़ रुपए थी। 

एमएसआई ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका कुल खर्च बढ़कर 50,000.3 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 35,585.4 करोड़ रुपए था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News