बाजार में गिरावट, सैंसेक्स- निफ्टी सपाट बंद

Tuesday, Sep 26, 2017 - 03:49 PM (IST)

नई दिल्लीः अमरीकी और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई थी। सैंसेक्स 59 अंक बढ़कर 31686 अंक पर और निफ्टी 3 अंकों की बढ़त के साथ 9875 अंक पर खुलाल था। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 26.87अंक यानि0.08  फीसदी गिरकर 31,599.76  पर और निफ्टी  1.10  अंक यानि  0.01 फीसदी गिरकर 9,871.50  पर बंद हुए हैं।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी बढ़कर 15,500 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.6 फीसदी की तेजी के साथ 18,260 के स्तर पर बंद हुआ है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.1 फीसदी की मजबूती के साथ 16,136 के स्तर पर बंद हुआ है।

बैंक निफ्टी चढ़कर बंद
बैंकिंग शेयरों में अच्छी रिकवरी नजर आई है, जबकि मेटल के अलावा रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 0.15 फीसदी बढ़कर 24,200 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बैंक निफ्टी 24,020 के नीचे तक लुढ़का था। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में करीब 2.5 फीसदी और बीएसई के रियल्टी इंडेक्स में 2.6 फीसदी की मजबूती देखने को मिली है। हालांकि एफ.एम.सी.जी., आईटी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है। निफ्टी के एफ.एम.सी.जी. इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 0.2 फीसदी और मीडिया इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

आज के टॉप गेनर
GODFRYPHLP    
EDELWEISS    
PRESTIGE    
OIL    
DHFL

आज के टॉप लुसर
CENTRALBK    
BOMDYEING    
JPASSOCIAT    
RECLTD    
INFRATEL

Advertising