सेंसेक्स 467 अंक और निफ्टी 135 पॉइंट ऊपर खुला

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2020 - 11:08 AM (IST)

मुंबईः सप्ताह में आज कारोबार के दूसरे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 467.55 अंक ऊपर और निफ्टी 135.90 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले सोमवार को कारोबार के पहले दिन बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बाजार 2085.60 अंक तक नीचे गिर गया था, लेकिन बाद में यह 2002.27 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ। यह सेंसेक्स की 8वीं सबसे बड़ी गिरावट थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2002.27 अंक नीचे 31,715.35 पर और निफ्टी 566.40 पॉइंट नीचे 9,293.50 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
सोमवार को सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 26.07 अंक ऊपर 23,749.80 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.23 फीसदी बढ़त के साथ 105.77 अंक ऊपर 8,710.72 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.42 फीसदी बढ़त के साथ 12.03 पॉइंट ऊपर 2,842.74 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.33 फीसदी बढ़त के साथ 37.64 अंक ऊपर 2,860.08 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News