हफ्ते के दूसरे दिन हरे निशान पर खुला बाजार

Tuesday, Apr 27, 2021 - 10:15 AM (IST)

मुंबईः मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 155.63 अंकों की तेजी के साथ 48,542.14 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी भी 49.80 अंकों की तेजी के साथ 14,534.80 अंक पर खुला।

सोमवार को सेंसेक्स में आया था 508 अंक का उछाल 
इससे पहले सोमवार को कारोबारी सप्ताह के पहले दिन वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स में 508 अंक की तेजी आई थी। सेंसेक्स में मजबूत स्थिति रखने वाले आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 508.06 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,386.51 अंक पर बंद हुआ था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.65 अंक यानी एक प्रतिशत उछलकर 14,485 अंक पर बंद हुआ था।

एशियाई के ज्यादातर बाजारों में गिरावट

  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 10 पॉइंट नीचे 28,950 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 15 अंक की गिरावट के साथ 3,425 पर आ गया है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 8 अंकों की गिरावट के साथ 3,209 पर कारोबार कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 28 पॉइंट की गिरावट से 7,279 पर पहुंच गया है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 94 पॉइंट नीचे 29,031 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार में रहा उतार-चढ़ाव
सोमवार को अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.18% की गिरावट के साथ 61.92 अंक नीचे 33,981.60 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.87% की बढ़त के साथ 121.97 अंक ऊपर 14,138.80 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 9.13 पॉइंट ऊपर 4,189.30 पर बंद हुआ था। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।
 

jyoti choudhary

Advertising