Stock Markets: सेंसेक्स में 450 अंक का उछाल, निफ्टी 124 अंक चढ़ा

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 10:37 AM (IST)

मुंबईः सेंसेक्स आज यानी 10 अक्टूबर को 450 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 81,918 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 124 अंक की तेजी है, ये 25,106 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में तेजी और 6 में गिरावट रही। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

विदेशी निवेशकों ने ₹4,562.71 करोड़ के शेयर बेचे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.30% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 3.53% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.73% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 9 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 1.03% चढ़कर 42,512 पर और नैस्डैक 0.60% चढ़कर 18,291 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.71% बढ़कर 5,792 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 9 अक्टूबर को ₹4,562.71 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,508.61 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 9 अक्टूबर को सेंसेक्स 167 अंक की गिरावट के साथ 81,467 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 31 अंक की गिरावट रही, ये 24,981 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, BSE स्मॉल कैप 670 अंक चढ़कर 56,110 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट और 19 में तेजी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News