Closing Bell: तेज उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद बाजार, सेंसेक्स 81,455 और निफ्टी 24,857 के स्तर पर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2024 - 03:37 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार की सपॉट शुरुआत होने के बाद यह हरे निशान पर कारोबार कर रहा था। शुरुआत में सेंसेक्स 112 (0.14%) अंक की गिरावट के साथ 81,243 जबकि निफ्टी 1.75 (0.01%) अंकों की मामूली तेजी के साथ 24,837 के स्तर पर खुला। लेकिन कुछ समय बाद बाजार में तेजी देखी गई। तेज उतार-चढ़ाव के बाद बाजार सपाट बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 99.56 (0.12%) अंकों की तेजी के साथ 81,455 और निफ्टी में 21 (0.09%) अंक की बढ़त रही, ये 24,857 के स्तर पर बंद हुआ।

दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 81,790 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी में भी 130 अंक की तेजी है, ये 24,970 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में तेजी और 23 में गिरावट रही। ऑयल एंड गैस कंपनी के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।

प्री-ओपनिंग में बाजार हरे निशान पर था। इससे पहले 29 जुलाई को सेंसेक्स 23 अंक की तेजी के साथ 81,355 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 1 अंक की तेजी रही, ये 24,836 के स्तर पर बंद हुआ। 

PunjabKesari

 

सुबह ग्लोबल बाजारों से सुस्त संकेत मिल रहे थे। सीमित दायरे के बीच US में मिला-जुला कारोबार रहा। Dow Jones 50 अंक फिसला जबकि Nasdaq और S&P 500 पर हल्की बढ़त दर्ज की गई। बड़े नतीजों से पहले अमेरिकी बाजार सतर्क हैं। वहीं, फेड की 2 दिन की बैठक आज से शुरू है।

PunjabKesari

FIIs ने बिकवारी और DII ने खरीदारी की

  • एशियाई बाजार में आज गिरावट है। जापान के निक्‍केई में 0.96% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.17% की गिरावट है। वहीं, चीन के शंघाई कंपोजिट 0.48% गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 29 जुलाई को ₹2,474.54 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹5,665.54 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 29 जुलाई को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.12% गिरकर 40,539 पर बंद हुआ। NASDAQ 0.071% की तेजी के साथ 17,370 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.081% की तेजी रही।

सोमवार को बाजार का हाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 29 जुलाई (सोमवार) को सेंसेक्स ने 81,908 और निफ्टी ने 24,999 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, इसके बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 23 अंक की तेजी के साथ 81,355 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 1 अंक की तेजी रही, ये 24,836 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में तेजी और 25 में गिरावट रही।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News