टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 1.88 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

punjabkesari.in Sunday, Jul 02, 2023 - 04:46 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में लिस्टेड देश की टॉप 10 कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप पिछले सप्ताह 1.88 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया। इस दौरान HDFC बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में सबसे अधिक तेजी हुई। पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स 1,739.19 अंक या 2.76 फीसदी उछला। सेंसेक्स शुक्रवार को 803.14 अंक या 1.26 फीसदी उछलकर अपने उच्चतम स्तर 64,718.56 पर बंद हुआ।

बाजार में आई इस तेजी के चलते टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप 1,88,050.82 करोड़ रुपए बढ़ गया। HDFC बैंक का मूल्यांकन 32,600.19 करोड़ रुपए बढ़कर 9,51,584.36 करोड़ रुपए हो गया। TCS के मूल्यांकन में 30,388.43 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई और इसका बाजार मूल्यांकन 12,07,669.91 करोड़ रुपए हो गया।

इंफोसिस का मूल्यांकन 28,862.38 करोड़ रुपए बढ़कर 5,54,091.27 करोड़ रुपए और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 23,984.28 करोड़ रुपए बढ़कर 17,25,704.60 करोड़ रुपए हो गया।

टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक रहा। इसके बाद TCS, HDFC बैंक, ICICI बैंक, HUL, ITC, इंफोसिस, HDFC, SBI और भारती एयरटेल रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News