Elon Musk की कंपनी को लगा बड़ा झटका, तीन दिन में 600 अरब डॉलर डूबे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 12:32 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः एलन मस्क की कंपनी SpaceX के शेयरों में पिछले तीन दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयरों में आई बड़ी बिकवाली से उसकी मार्केट वैल्यू में 600 अरब डॉलर (लगभग 55 लाख करोड़) से अधिक की कमी दर्ज की गई है। सोमवार को कंपनी के शेयर 16.4% तक क्रैश हो गए और इसकी क्लोजिंग 154.60 डॉलर पर हुई, जो लिस्टिंग के बाद का सबसे निचला स्तर है। 

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 23 फीसदी गिर चुके हैं। इसके बावजूद कंपनी का मार्केट कैप अभी भी 2 ट्रिलियन डॉलर से थोड़ा अधिक बना हुआ है।

यूएई की GDP के बराबर नुकसान

स्पेसएक्स की वैल्यूएशन में 600 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट की तुलना कई अर्थशास्त्री यूएई की कुल जीडीपी के बराबर कर रहे हैं। वहीं यह Norway की कुल अर्थव्यवस्था से भी अधिक माना जा रहा है।

क्यों टूट रहा SpaceX का शेयर? 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, शेयरों में गिरावट की सबसे वजह कंपनी की नई बॉन्ड बिक्री योजना मानी जा रही है। स्पेसएक्स पहली बार निवेश-योग्य बॉन्ड जारी कर कम से कम 20 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी कर रही है।

विश्लेषकों का मानना है कि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कारोबार में बड़े निवेश के लिए भारी उधार लेने जा रही है। इसी आशंका के चलते निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरु कर दी।

दुनिया के सबसे बड़े IPO में शामिल

75 अरब डॉलर के रिकॉर्ड इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के बाद शुरुआती दिनों में स्पेसएक्स के शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि हालिया गिरावट के बावजूद कंपनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल बनी हुई है और उसके शेयर अब भी IPO कीमत से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News