LPG सप्लाई को लेकर HPCL का बड़ा अपडेट, दी बेहद जरूरी जानकारी

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 01:03 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने घरेलू एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने कहा है कि देशभर में गैस की उपलब्धता पूरी तरह स्थिर है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

कंपनी के अनुसार, सप्लाई चेन सुचारु रूप से काम कर रही है और टीमें 24x7 सक्रिय हैं, ताकि हर उपभोक्ता तक HP गैस सिलेंडर की समय पर डोरस्टेप डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके। HPCL ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी क्षेत्र में गैस की कमी नहीं है।

पैनिक बुकिंग से बचने की सलाह

HPCL ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराकर अतिरिक्त या समय से पहले बुकिंग न करें। कंपनी ने कहा है कि पिछली डिलीवरी के कम से कम 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक करें, ताकि सभी ग्राहकों को समान रूप से सप्लाई मिलती रहे।

बुकिंग के आसान तरीके

कंपनी ने LPG सिलेंडर बुकिंग को आसान बनाने के लिए कई डिजिटल विकल्प दिए हैं:

  • WhatsApp: 92222 01122 पर “Hi” भेजकर
  • HP Pay ऐप के जरिए
  • मिस्ड कॉल: 94936 02222
  • IVRS कॉल: 88888 23456

उपभोक्ताओं को भरोसा

HPCL ने दोहराया कि वह देशभर में हर घर तक बिना किसी रुकावट के गैस पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कंपनी का कहना है कि यह बयान बाजार में किसी भी तरह की अफवाह या घबराहट को रोकने के लिए जारी किया गया है।

कुल मिलाकर, कंपनी ने साफ कर दिया है कि एलपीजी सप्लाई सामान्य है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News