गोदरेज प्रॉपर्टी पर महारेरा ने लगाया 30 लाख रुपए का जुर्माना

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 01:29 PM (IST)

नई दिल्लीः महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (महारेरा) ने गोदरेज प्रॉपर्टी पर 30 लाख का जुर्माना लगाया है। गोदरेज प्रॉपर्टी के खिलाफ रजिस्ट्रेशन के बिना विज्ञापन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, शिकायत के वक्त प्री-लॉन्च प्रोजेक्ट रेरा (रेरा) में रजिस्टर्ड नहीं था। यह जुर्माना रेरा कानून के सेक्शन 3(1) के तहत लगाया गया है।

गोदरेज प्रॉपर्टी की तरफ से मुंबई और पुणे में प्री-लॉन्च ऑफर के 30 हार्डिंग लगाए गए थे। प्रति होर्डिंग महारेरा ने 1 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना मुंबई के गोदरेज निर्वाण प्रोजेक्ट से संबंधित है। जानकारी के मुताबिक, शिकायत के बाद कंपनी ने प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News