सबसिडी वाला LPG सिलैंडर तीसरी बार हुआ महंगा

punjabkesari.in Thursday, Sep 01, 2016 - 03:11 PM (IST)

नई दिल्लीः तेल विपणन कंपनियों ने सबसिडी वाला गैस सिलैंडर 2 महीने में तीसरी बार महंगा कर दिया है। दिल्ली में कल आधी रात से सबसिडी वाला गैस सिलैंडर 1.97 रुपए महंगा हो गया। हालांकि, बिना सबिसडी वाला गैस सिलैंडर तथा विमान ईंधन सस्ता किया गया है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडिया ऑयल की वैबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अब सबसिडी वाला 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलैंडर 423.09 रुपए की बजाय 425.06 रुपए का मिलेगा। इस प्रकार 3 बार में सबसिडी वाला गैस सिलैंडर 5.88 रुपए महंगा हो गया है। 

1 जुलाई को इसकी कीमत 1.98 रुपए तथा 16 अगस्त को 1.93 रुपए बढ़ाई गई थी। सरकार द्वारा घरेलू गैस पर सबसिडी कम करने की योजना के तहत यह बढ़ौतरी की गई है। हालांकि, बिना सबसिडी वाला गैस सिलैंडर दिल्ली में 20.50 रुपए सस्ता किया गया है। सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को साल में पहले 12 सिलैंडर सबसिडी पर उपलब्ध कराती है जबकि इससे ज्यादा सिलैंडर लेने पर सबसिडी नहीं दी जाती है। 1 जुलाई से बिना सबसिडी वाले गैस सिलैंडर की कीमत लगातार तीसरी बाद घटाई गई है। 3 बार में इसमें 82 रुपए प्रति सिलैंडर की कटौती की गई है। 

विमान ईंधन दूसरी बार सस्ता
विमान ईंधन के दाम भी लगातार दूसरी बार कम किए गए हैं। इसमें कल आधी रात से 1795.50 रुपए प्रति किलोलीटर की कटौती की गई है। इससे पहले 1 अगस्त से विमान ईंधन 2080.50 रुपए सस्ता किया गया था। इस प्रकार 2 बार में इसके दाम 3876 रुपए घटाए गए हैं। देश के 4 प्रमुख महानगरों में घरेलू रसोई गैस की कीमत (रुपए प्रति सिलैंडर में) इस प्रकार होगी।

सबसिडी वाला सिलैंडर 

महानगर पुरानी दरें नई दरें
दिल्ली 423.09 425.06
कोलकाता 425.09 427.06
मुंबई 451.23 452.53
चेन्नई 410.59 412.56



बिना सबसिडी वाला सिलैंडर 

महानगर पुरानी दरें नई दरें
दिल्ली 487.00 466.50
कोलकाता 514.00 491.00
मुंबई 489.00 468.00
चेन्नई 499.50 477.50


देश के 4 प्रमुख महानगरों में विमान ईंधन की कीमत (रुपए प्रति किलोलीटर में) इस प्रकार होगी 
महानगर पुरानी दरें नई दरें 
दिल्ली 47,206.68 45,411.18
कोलकाता 52,089.70 50,265.70
मुंबई 46,242.05 44,418.05
चेन्नई 49,991.32 48,108.95

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News